फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी से हटाया अतिक्रमण

Mon, 30 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
रोड की पटरी खाली कराती पुलिस।
विज्ञापन
नगर में जीटी रोड की पटरियों को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने  के लिए  रविवार को पटरी से ठेले व खोमचे वालों को खदेड़ा। एसडीएम मुगलसराय की अगुवाई में कोतवाली और  यातायात पुलिस साथ रही।  इस अभियान से  सामान बेचने वालो में हड़कप की स्थिति बनी रही । 
विज्ञापन

 मुगलसराय तहसील बनने के बाद नगर को चमकाने की कवायद शुरू हो गयी है। जिसके  तहत सड़को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। मुग़लसराय में यातायात व्यवस्था  पर वाहनों का दबाव  बढ़ता जा रहा है । सड़क के किनारे दोनों पटरियों पर ठेला , खोमचा और स्थानीय  दुकानदारों द्वारा दुकाने सजा दी जाती है । जीटी रोड पर डीवाईडर बन जाने से  सड़क की चौड़ाई कम हो गयी है । इन अव्यवस्थाओ के चलते सड़क से गुजरने  वाले राहगीरों और अधिकारियो। को परेशान होना पड़ता है । रविवार को एसडीएम  मुगलसराय सतेन्द्र सिंह ने कोतवाली प्रभारी विनोद यादव, एआई कपिल  देव यादव और यातायात प्रभारी आशीष सिंह, कांस्टेबल रामप्रवेश सिंह, राजेश  सिंह, शिवचंद यादव के साथ अभियान चलाकर  अतिक्रमण कारियों को सड़क से खदेड़ दिया । पुलिस द्वारा चलाये गए इस अभियान से  ठेला और खोमचा वाले इधर उधर भागते नजर आये । सड़क किनारे बेतरतीब खड़े  वाहनों का चालान कर दिया । इसके बाद से सड़क पर जा रहे लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें