फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिछिया रेलवे फाटक पर सीधी होगी सड़क, नहीं लगेगा जाम

विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे के बिछिया रेलवे फाटक का निरीक्षण करते कमांडेंट आशीष मिश्र व एसडीएम विजय नारायण स? - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय गया रेल रूट पर रेलवे गेट संख्या 77ए /ई बिछिया रेलवे फाटक के समीप सड़क को चौड़ी की जाएगी। यही नहीं फाटक के समीप हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इससे फाटक पर जाम की समस्या समाप्त होगी। शनिवार को रेलवे मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, वरीय मंडल अभियंता, चंदौली के एसडीएम विजय सिंह आदि ने फाटक का निरीक्षण कर जाम की समस्याओं का कारण और निदान खोजा।
विज्ञापन

चंदौली के समीप रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसकी वजह से वाहन चालक बिछिया स्थित रेलवे फाटक संख्या 77ए /ई से रेलवे लाइन पार करते हैं। वाहनों के दबाव की वजह से रेलवे गेट के संचालन में भी दिक्कत हो रही है। गेट पर जाम के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। इसको देखते हुए डीडीयू मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा अधिकारी आशीष मिश्र, वरीय मंडल अभियंता सुनील कुमार, एसडीएम चंदौली विजय नरायन सिंह, आरपीएफ के मानसनगर पोस्ट केे प्रभारी निरीक्षक पीएन सिंह संजय आदि की टीम ने गेट का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से गेट की ओर आने वाली सड़क को चौड़ा किया जाएगा। वहीं रेल प्रशासन गेट के पास रखे निर्माण सामग्री को हटाते हुए सड़क मार्ग को गेट के पास सीधा करेगा। इससे जाम की समस्या बहुत हद तक सुधर सकती है। गेट के उत्तर दिशा में स्थित सड़क को भी डीएफसीसी चौड़ा करेगा। डीएफसीसी जल्द ही अंडरग्राउंड पाथवे का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें