फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले से अतिक्रमण हटवाया

Tue, 17 May 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
साफ सफाई का निरीक्षण करते अधिकारी।
विज्ञापन
बरसात से पूर्व की तैयारियों के मद्देनजर रेलवे अधिकारियों ने सोमवार को नई सट्टी स्थित नाले के सफाई अभियान की शुरुआत की। इस दौरान नाले पर हुए अतिक्रमण को भी हटाया गया। मौके पर पालिका प्रशासन और कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन

 बरसात के पूर्व नालों की सफाई न होने की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसमें नाले की सफाई ने होने के कारण बरसाते में पेश आने वाली परेशानियों का जिक्र किया था। इसके बाद अधिकारियों की तंद्रा टूटी साफ-सफाई अभियान की शुरूआत सोमवार से कर दी गयी। इसके पहले रेलवे प्रशासन ने नगर पालिका व स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा था कि नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाये। जिसपर कार्यवाही करते हुए नगर पालिका प्रशासन ने रिक्शे पर लाउडस्पीकर लगवाकर एनाउन्स करवाया था कि नाले पर किये हुए अतिक्रमण को हटा अन्यथा कार्रवाई की जायेगी। सोमवार की सुबह से लोग अपनी-अपनी दुकानों की बांस बल्ली खोलने में जुट गये। इसके बाद सुबह लगभग दस बजे जीटी रोड के किनारे से जेसीबी मशीन लगाकर नाले से शिल्ट निकाले जाने की कार्यवाही शुरू कर दी। लगभग छह किलोमीटर लंबा नाला आगे जाकर गंगा में मिल जाता है। इस नाले में रेलवे कालोनियों समेत नगर के बड़े हिस्से का कचरा गिरता है। इस संबंध में ईओ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि नाले से जो भी शिल्ट निकल रहा है उसके जाने के बाद उसे निस्तारित किया जायेेग। वहीं डीईएन हेडक्वार्टर एसके राय ने बताया कि पूरे नाले की सफाई करायी जा रही है। वहीं रेलवे कालोनियों के अन्य नालों की भी जल्द सफाई करायी जायेगी । 
विज्ञापन

ताकि मानसून में दिक्कत न आये। इस दौरान नगर पालिका के जेई दिनेश कुमार सिंह, एसआई कपिल देव यादव आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें