फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार जन विरोधी : मुनकाद

Mon, 16 May 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा जिला इकाई की बैठक रविवार को स्थानीय कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें प्रदेश की राजनीति और आगामी विधान सभा चुनाव पर चर्चा की गई। जोनल कोआर्डिनेटर और राज्य सभा सांसद मुनकाद अली ने सपा सरकार पर जन विरोधी होने का आरोप लगाया।  
विज्ञापन

सांसद अली ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए अमूल्य धरोहर है। कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि गांव-गांव जाकर भाईचारा बनाने का कार्य करें। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा सरकार में अमन-चैन का जो माहौल बना था, उसे सपा ने बिगाड़ कर रख दिया है। प्रदेश में जगलराज कायम हो गया है। चार जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में विकास कार्य शून्य है। लक्ष्मीकांत ने कहा कि मायावती द्वारा चलाई जा रही 26 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जो सीधे जनता तक पहुंचता था उसे अखिलेेश सरकार ने बंद कर दिया है। अध्यक्षीय संबोधन में वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन में भाईचारा बनाकर 31 मई तक बूथ की कमेटी बना लें। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी विनीत सिंह, बब्बन चौहान, उपेंद्र सिंह, कन्हैैया लाल, विजेंद्र कुमार, रतीश कुमार, बेलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें