भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मिश्रपुरा गांव के समीप
हाइवे के किनारे फ्रेड कारिडोर योजना में उचित मुआवजा नहीं दिये जाने
सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया।
इस दौरान शासन-प्रशासन के
खिलाफ जमकर भडास निकाली।कहा कि किसानों के मुद्दे पर केंद्र और प्रदेश
सरकार दोनों अब तक असफल साबित हुई है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश
सिंह ने कहा कि फ्रेड कारिडोर योजना में जमीन अधिग्रहित की जा रही
है।
लेकिन केंद्र सरकार की ओर से उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इसमें
शासन-प्रशासन में बैठे लोग हीलाहवाली कर रहे हैं। जिसे किसान किसी भी सूरत
में बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके अलावा जनपद में आपदा राहत चेक का वितरण
नहीं किया गया है। सिर्फ कुछ किसानों को आपदा राहत चेक देकर इतिश्री कर
लिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र की सडकें क्षतिग्रस्त हालत में हैं। जिससे
आवागमन में परेशानी उठानी पड रही है।
बिजली व्यवस्था दिन प्रतिदिन दयनीय
होती जा रही है। इस स्थिति में आमजन के साथ ही परीक्षा की तैयारी में लगे
छात्र-छात्राओं को परेशनी हो रही है। वह अपनी परीक्षा की तैयारी ठीक ढंग से
नहीं कर पा रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारी मदमस्त हैं। उन्हें इन समस्याओं
से कोई लेना देना नहीं है।
चेताया कि अगर शीघ्र ही इन समस्याओं का हल
नहीं निकाला गया तो किसान यूनियन के कार्यकर्ता आरपार की लड़ाई लड़ेगा।
इस अवसर पर चरण कुशवाहा, आलोक सिंह, संजय सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह,
राजनारायण सिंह, संजय पासवान, लवकुश यादव, रविंद्र मौर्य, मुन्ना,रामअवध
िउपस्थित रहे।