फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। उत्तर प्रदेश रोजगार सेवकों ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा अर्न्तगत कराये गये कार्यो का भुगतान नही होने से रोजगार सेवकों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। इसके बाद सभी ने भुगतान होने तक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया।
विज्ञापन

प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विकास कार्य को पूरा कराने के लिये ब्लॉक के रोजगार सेवक सहित अन्य की जिम्मेदारी बढ़ गयी है। रोजगार सेवक द्वारा मास्टर रोल से लेकर मजदूरों को रोजगार, बिल्डिंग मटेरियल की सामाग्री आदि की व्यवस्था करानी पड़ रही है। मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, वर्मी कम्पोस्ट, काउसेड, इंटर लॉकिंग, खंडजा निर्माण आदि कार्य के लिये जोर दिया जा रहा है। कार्य को कराने के बाद मजदूरों को मजदूरी और बिल्डिंग मेटेरियल दुकानदारों का भुगतान नही होने पर रोज रोजगार सेवकों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी बीडीओ द्वारा भुगतान को लेकर टाल मटोल किया जा रहा है। आक्रोशित रोजगार सेवकों ने बीडीओ के रवैये और कार्यो का भुगतान नही किये जाने पर सोमवार के प्रदर्शन किया। इस मौके पर हरेराम, संतोष कुमार, शांति सिंह, मनीष पांडेय, अली, ममता, भवेश, दिलीप गुप्ता, चंद्रकला, मिठाई लाल, राजाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें