फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला रेतकर हत्या, शिनाख्त के लिए परेशान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत साहुपुरी रोड पर चौरहट गांव के सिवान में शनिवार की भोर में युवक की किसी ने गला रेत कर हत्या कर दी। सुबह युवक का रक्त रंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पता नहीं चला। बाद में शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की सूचना पर एसपी अमित कुमार और सीओ कुंअर प्रभात सिंह ने मौका मुआयना कर जानकारी ली। एसपी ने जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चौरहट गांव के लोग शनिवार की भोर में टहलने के लिए निकले थे। इसी बीच सड़क के किनारे औंधे मुंह युवक को पड़ा देख कर लोग चौंक गए। युवक के आस पास खून बह रहा था। गले पर किसी धारदार चाकू से काटने के निशान बने थे। वहीं पेट, सीने और पैर में दर्जनों बार चाकू से गोदने के निशान बने थे। युवक का शव को देख कर ऐसा लग रहा था कि उसे अचेत कर चाकू से रेतकर हत्या के बाद कई जगह चाकू गोदे गए थे। युवक नीले रंग की जींस और सफेद शर्ट पहने था। पैरो में चप्पल थी। सूचना पाकर जलीलपुर चौकी इंचार्ज, मुगलसराय कोतवाल, सीओ सदर कुंअर प्रभात सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद भी पहुंच गए। युवक की पहचान की कोशिश की गई लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। काफी प्रयास के बाद जब शिनाख्त नहीं हो सकी तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। वहीं देर शाम एसपी अमित कुमार ने भी मौका मुआयना किया और जल्द ही मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया।
पड़ाव क्षेत्र में युवक की हत्या हुई है। युवक की शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखा गया है। उसकी फोटो आस पास के विभिन्न थानों में शिनाख्त के लिए भेजी गई है। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है। कुंवर प्रभात सिंह, सीओ सदर, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें