फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी बनाए रखने पर दिया गया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे की ओर से एक मई से चलाए जा रहे रेलवे विद्युत सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को नगर में स्थित रेलवे पावर हाउस कार्यालय पर हुई गोष्ठी में रेलकर्मियों की सुरक्षा पर चर्चा की गई। इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को देखते हुए कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सीख दी गई।
विज्ञापन

गोष्ठी में वरीय मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) एके श्रीवास्तव ने कहा कि सुरक्षा प्रथम दृष्टया जरूरी है। लाइन में काम करने वाले कर्मचारियों को शट डाउन लेकर काम करना जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों को बिजली का काम करने के दौरान हर हाल में ग्लब्स, बेल्ट, हेलमेट सहित अन्य विद्युत कुचालक और सुरक्षा यंत्रों के साथ काम करें। वर्तमान में चल रहे कोविड 19 महामारी को देखते हुए कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में करने का निर्देश दिया। कहा कि कोरोना वायरस अदृश्य लेकिन अत्यंत घातक वायरस है। इससे बचाव ही इसका सबसे बड़ा इलाज है। उन्होंने कर्मचारियों को बार बार साबून से हाथ धोने, सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करने, दो गज की दूरी रखने और थर्मल स्क्रीनिंग कराने का आह्वान किया। वरीय अनुभाग अभियंता असलम ने अधिकारियों कर्मचारियों को सुरक्षा के बारे में बताया। कहा के एक मई से बिजली आज जहां लोगों की जरूरत है वहीं यह असावधानी से काम करने पर खतरनाक भी हो जाता है। ऐसे में सावधानी अत्यधिक आवश्यक है। इस मौके पर एके सिंह, वसंत अग्रवाल, एसएसई एमपी गुप्ता, शिव कुमार, अजय रावत, राजकुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें