रैली निकालते नेहरू युवा केंद्र के सदस्य।
नेहरू युवा केंद्र की ओर से रविवार को कार्यालय में डिजिटल भुगतान जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें वालेंटियर्स को नकदी रहित लेन-देन प्रक्रिया को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षित किया गया। केंद्र की ओर से नगर में रैली भी निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
जिला युवा समन्वयक रितेश वर्मा और लेखाकार प्रीती श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में डिजिटल भुगतान की आवश्यकता बढ़ गई है। लेकिन लोगों में इसको लेकर जागरूकता का अभाव है। सरकार लोगों को कैश लेस भुगतान के लिए जागरूत कर रही है। ताकि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाया जा सके। बताया कि कैश लेस भुगतान से लोगों को काफी सहूलियत मिलती है। बगैर नकदी के लोग कहीं भी खरीदारी कर सकते हैं। डिजिटल प्रक्रिया से पैसे का आसानी से स्थानांतरण भी किया जा सकता है। कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे। अंत में केंद्र की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र से जागरूकता रैली निकाली गई।
इस अवसर शिवानंद, शंभू यादव, अछैबर उपाध्याय, शहनवाज, पूर्णिमा आदि उपस्थित रहीं।