फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Balloon Festival: वाराणसी से उड़े तीन हॉट एयर बैलून चंदौली पहुंचे, कार से वापस लौटे यात्री

Tue, 17 Jan 2023 06:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

वाराणसी के डोमरी गांव में चल रहे हॉट एयर बैलून फेस्टिवल के दौरान उड़े तीन हॉट एयर बैलून मुगलसराय थाना क्षेत्र के हिनौली गांव में उतरे। खबर मिलते ही एयर बैलून देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैलून से उतरे यात्रियों को कार से वाराणसी भेजा गया।
विज्ञापन
हॉट एयर बैलून मुगलसराय थाना क्षेत्र के हिनौली गांव में उतरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के डोमरी गांव में चल रहे हॉट एयर बैलून फेस्टिवल के दौरान उड़े तीन हॉट एयर बैलून मुगलसराय थाना क्षेत्र के हिनौली गांव में उतरे। खबर मिलते ही हॉट एयर बैलून देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैलून से उतरे यात्रियों को कार से वाराणसी भेजा गया। बैलून देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट रही। मुगलसराय थाना प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि हमें हॉट एयर बैलून के उतरने की कोई सूचना नहीं मिली और न ही इस संदर्भ की कोई जानकारी है। 

विज्ञापन


बैलून के पायलटों के मुताबिक, दुनिया भर में हॉट एयर बैलून के उड़ान की शुरुआत के लिए जगह पहले से तय कर ली जाती है। उड़ान भरने के बाद ये बैलून हवा के रुख की दिशा में आगे बढ़ते हैं। बैलून को जमीन पर उतारने के लिए स्थान पहले से तय नहीं किए जा सकते हैं। हवा की दिशा बैलून उड़ाने वालों को आग की राह तय करने में मदद करती है। उसी अनुसार पायलट द्वारा बैलून को जमीन पर उतारने का फैसला लिया जाता है।  
 

विज्ञापन

20 जनवरी तक बैलून फेस्टिवल

वाराणसी में 17 से 20 जनवरी तक बैलून फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि वाराणसी में हॉट एयर बैलून फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 17 जनवरी से 20 तक जल से लेकर नभ तक खास आयोजन किया गया है। इस अद्भुत आयोजन में जमीन से आकाश तक विविध रंग देखने को मिलेंगे। चार दिवसीय एयर बैलून फेस्टिवल का शुभारंभ मंगलवार को हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें