चंदौली। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने शनिवार को नगर स्थित बिजली उपकेंद्र पर धरना दिया। कर्मचारियों ने सरकार के निजीकरण के फैसले के विरोध में नारेबाजी की। चेताया कि सरकार द्वारा जल्द नए फरमान को वापस नहीं लिया गया तो संगठन के लोग प्रदेशस्तरीय आंदोलन करेंगे।
इस दौरान शिवनरायन राम, दिपक सिंह ने कहा कि सरकार को अपने निर्णय पर पुन: विचार करते हुए लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना चाहिए। धरने में रामप्रवेश यादव, अभिमन्यु प्रसाद, शिवमुनी, पिन्टू, मनोज कुमार सिंह, घनश्याम, जयप्रकाश, रमाशंकर मौर्य , शिवनारायण, दयानन्द त्रिपाठी, शनि गुप्ता, अजय कुमार, शिवराम, शैलेश, सुनील कुमार, भगवान दास, अरविंद सिंह, जितेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार पटेल, संतोष कुमार, रविंद्र सिंह, शनि गुप्ता, दलसिंगार यादव उपस्थित रहे। संचालन रवि कुमार मौर्य ने किया।