फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 56 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना से संक्रमितों और मरने वालों की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है। शनिवार को कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि 56 नए मरीज मिले है। वही 25 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे है। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की।
विज्ञापन

जोल प्रशासन की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट में 56 नए मरीज मिले है। इसमें एक बालिका व 22 महिला तथा दो बालक व 31 पुरूष है। सभी स्थानीय है। इनमें से एक एचईओ, 2 पुलिस विभाग, एक रेलवे, एक सब्जी की दुकान, एक किसान, 5 गृहणी, एक माली, 8 प्राईवेट जॉब, 7 छात्र से संबंधित है। ये सभी क्रमश: चकिया के 7, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 7 व नगरीय क्षेत्र से 1, नियामताबाद के 16, पीडीडीयू नगर के 22, सकलडीहा के एक व शहाबगंज के दो रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रहीं है। वही 25 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है। जबकि एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गयी है। इसके अलावा जांच के लिए 1085 नमूने भेजे गए। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2807 हो गई है। इसमें 525 एक्टिव केस है। जबकि 1502 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है। 754 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है। इसके अलावा जिले में कोरोना से 26 लोग अपनी जान गवां चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें