फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिजली का पोल शिफ्ट करने के लिए सात घंटे तक कटौती, परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। पड़ाव से गोधना बाईपास तक सिक्सलेन सड़क का काम चल रहा है। इस बीच बृहस्पतिवार को बिजली के पोल शिफ्ट करने के लिए चंदासी उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों से सात घंटे तक कटौती की गई। उपकेंद्र में अनुरक्षण व सफाई का भी कार्य किया गया। कटौती के कारण इस उपकेंद्र से जुड़े लगभग 40 हजार उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पड़ाव से गोधना बाईपास तक सिक्सलेन सड़क का काम चल रहा है। मार्ग पर विद्युत निगम की तरफ जगह-जगह लगाए गए पोल के कारण सड़क निर्माण में बाधा पैदा हो रही है। इस समस्या को देखते हुए कार्यदायी संस्था की तरफ से बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली के पोल शिफ्ट करने का काम किया गया। इस दौरान 33/11 केवी उपकेंद्र चंदासी में गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जेई मुकेश कुमार, जेई रितेश कुमार, जेई सुधीर कुमार पटेल के साथ ही दो दर्जन कर्मचारियों को लगाकर पैनलों की ओवरहालिंग की गई। उपकरणों की मरम्मत और अनुरक्षण के अलावा सफाई भी की गई।मरम्मत व पोल शिफ्टिंग के लिए शटडाउन लिए जाने के कारण 33 केवी चंदासी उपकेंद्र के सात फीडरों से जुड़े करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पीडीडीयू नगर, चंदासी कोयला मंडी, भोगवारे हॉस्पिटल, सतपोखरी, मलोखर, हरिशंकरपुर, हिलौनी, लेडुआपर, मुहम्मदपुर, प्लाट, छेमिया, कैथापुर, लख्मीपुर, पथरा, हनुमानपुर, नई काॅलोनियों के साथ ही कई गांवों और बस्तियों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। शाम 5 बजे तक आपूर्ति बहाल हुई। उपखंड अधिकारी मनोज कुमार कश्यप ने बताया कि चंदासी उपकेंद्र के सभी फीडरों से शटडाउन लेकर आपूर्ति बंद की गई थी। इस दौरान सिक्सलेन पर बिजली के पोल शिफ्ट करने आदि संबंधी काम किए गए। शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें