फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: इंसुलेटरों पर बिजली गिरने 10 घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। बृहस्पतिवार की रात दो बजे बारिश के दौरान इंसुलेटरों पर बिजली गिरने से तहसील फीडर से जुड़े कस्बा सहित कई गांवों की बिजली आपूर्ति दस घंटे तक ठप रही। इससे कस्बा से लेकर तहसील, सीओ कार्यालय और कोतवाली में लोग परेशान रहे। शुक्रवार की दोपहर दिन के 12 बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


सकलडीहा तहसील फीडर की सप्लाई धानापुर के 132 हजार सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार की देर रात करीब दो बजे के बाद बिजली गिरने से क्षेत्र के सलेमपुर व रानेपुर के सीवान में तीन खंभों के इंसुलेटर खराब हो से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह घंटों पेट्रोलिंग के बाद निगम के कर्मियों ने इंसुलेटर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल तो कर दी लेकिन कुछ देर बाद रोस्टर के कारण बिजली कट गई। दोपहर बाद तीन बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई। बिजली बंद होने से सकलडीहा, टिमिलपुर, नागेपुर, तेंदुई, ताजपुर, दुर्गापुर, सिरोहुपुर व ईटवा सहित कुछ अन्य गांवों की बिजली आपूर्ति ठ रही। इस संबंध में अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान बिजली गिरने के कारण कई खंभों में लगे इंसुलेटर जल गए थे जिन्हें खोजने में समय लगा। मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें