फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तार टूटने से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के विजय नगर कालोनी में बृहस्पतिवार की भोर हाईटेंशन का तार अचानक टूटकर गिर गया। इससे चतुर्भुजपुर, सनसिटी कालोनी, विजय नगर सहित कई इलाकों की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे सुबह लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि तार टूटने की जानकारी बिजली विभाग को तत्काल दी गई लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी घंटो बाद पहुंचे। जिससे सुबह पानी के लिए जूझना पड़ा। चंधासी उपकेंद्र से नगर को आपूर्ति होती है। तार जर्जर होने के कारण सुबह हुई बारिश से शार्ट सर्किट के चलते तार टूटकर गिर गया। क्षेत्रीय लोगों को कहना है कि पहले भी कई बार तार टूट चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें