फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विवाह के लिए 367 लाभार्थियों को मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से पिछड़ी जाति बेटियों के विवाह के लिए 20 हजार रुपये की अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए जिले 367 लाभार्थियों के लिए विभाग को बजट मिला है। पात्र लाभार्थी विवाह के 90 दिन पहले और बाद भी योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि पिछड़ी जाति शादी अनुदान योजना के तहत लाभार्थी के पुत्री की शादी के लिए 20 हजार रुपये का अनुदान विभाग की ओर से दिया जाएगा। इसके लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। लाभार्थी अभिभावक शादी की तिथि से 90 दिन पहले या 90 दिन बाद तक आवेदन कर सकते हैं। जांच के बाद उसे इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी प्रिंट आउट कापी एवं वार्षिक आय, प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति बैंक पासबुक की छायाप्रति, शादी कार्ड मूल रूप से वर-कन्या का उम्र प्रमाण पत्र को संलग्न करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के आवेदन अपने संबंधित विकास खंड कार्यालय पर एवं शहरी व नगर क्षेत्र के आवेदक अपना आवेदन पत्र अपने संबंधित तहसील पर कर सकते हैं। आवेदक की वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 56460 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रुपये वार्षिक से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें