फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चार दिन बाद दस से ज्यादा गांवों में शुरू हुई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय तहसील मुख्यालय की बिजली आपूर्ति चार दिन बाद बुधवार को बहाल हो गई। शनिवार की शाम चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बुधवार की शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान बिजली गिरने से तहसील मुख्यालय की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। बिजली आपूर्ति न होने से सरकारी कार्यालय और कस्बा वासियों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

सकलडीहा बिजली उपकेंद्र पर दो फीडर क्रमश: तहसील मुख्यालय और ग्रामीण संचालित होता है। तहसील मुख्यालय फीडर से ब्लॉक, तहसील, सीओ कार्यालय, डायट, कोतवाली, सीएचसी सहित आधा दर्जन गांव टिमिलपुर, नागेपुर, सकलडीहा, तेंदुई, ईटवा, ताजपुर, दुर्गापुर के 50 हजार लोगों को बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार को शाम चार बजे अचानक तेज हवा व बारिश के साथ बिजली चमकने से तहसील सहित ग्रामीण फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
बृहस्पतिवार देर रात तक ग्रामीण फीडर से सप्लाई शुरू कर दी गई, लेकिन तहसील मुख्यालय की फीडर में इंसुलेटर जल जाने और खंभा लटक जाने के कारण चार दिन से बिजली आपूर्ति बंद रही। शनिवार को शाम चार बजे के बाद तहसील फीडर से आपूर्ति शुरू होने पर कस्बावासियों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि तहसील फीडर के खंभों पर चार दर्जन से अधिक इंसुलेटर खराब होने और खंभा गिरने के कारण दिक्कत हुई थी। इसे ठीक कर बिजली आपूर्ति शुरू की गई है।
विज्ञापन

मेन रोड से बिजली आती तो नहीं होती समस्या

बिजली विभाग के लोगों का मानना है कि पूर्व में धानापुर से सड़क के किनारे से होकर लोहे की खंभे से विद्युत के तार आए थे। कितनी भी बारिश होती थी, लेकिन समस्या नहीं होती थी। तहसील मुख्यालय उपकेंद्र के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करके खेतों से पत्थर का पोल लगाकर लाइन खींचा गया है। इस कारण बारिश होने और बिजली चमकने पर अर्थ के कारण इंसुलेटर खराब हो जाता है। इसका जल्दी पता नहीं चल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें