फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना के संघति गांव के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी चलती ट्रेन से गिरकर युवक की जान गई होगी।
विज्ञापन

मृत युवक की पहचान बिहार के भभुआ जिले के कामना गांव निवासी हेमंत कुमार (24) के रूप में हुई। युवक भभुआ से अहमदाबाद जाने के लिए चला था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। बिहार के भभुआ थाना अंतर्गत कामता गांव निवासी हेमंत कुमार शुक्रवार को अहमदाबाद जाने के लिए घर से निकला था। वहीं क्षेत्र के संघति गांव के समीप शनिवार की सुबह युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। मृत युवक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई और परिवार वालों को सूचना दी गई। अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें