नियामताबाद। बिलीरीडीह विद्युत उपकेंद्र के पांच एमवीए ट्रांसफार्मर की केबल जल जाने से 43 गांवों की ठप हुई विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बारह घंटे बाद सोमवार की भोर में तीन बजे आपूर्ति बहाल की गई। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ।
बिलारीडिह सब स्टेशन अंतर्गत तीन फीडर अलीनगर, पांडेय पुर, मिल्कीपुर से 43 गांवों को विद्युत आपूर्ति होती है। सब स्टेशन पर रविवार को शाम चार बजे पांच एमबीए के टांसफार्मर का केबल जल गया। उपकेंद्र से जुड़े सभी गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कटौती के चलते लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गये। कर्मचारियों ने टांसफार्मर के जले केबल को काटकर बाहर निकाला। साहूपुरी स्टोर से केबल मंगवाकर बदला। इस तरह बाहर घंटे बाद सोमवार की भोर में लगभग तीन बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई।