फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अब 15 जुलाई तक चलेेेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे लगातार समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी गई है। अब दानापुर-आनंद विहार समर स्पेशल सहित सात जोड़ी ट्रेनों को अब 15 जुलाई तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सात जोड़ी और ट्रेनों के परिचालन अवधि को बढ़ाया गया है। दानापुर-आनंद विहार अप में नौ जुलाई तक प्रत्येक रविवार को जबकि डाउन में प्रत्येक सोमवार को दस जुुलाई तक चलेगी। आनंद विहार पटना स्पेशल ट्रेन अप में प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को 13 जुुलाई तक जबकि डाउन में प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को 14 जुुलाई तक चलेगी। तीसरी आनंद विहार-पटना स्पेशल अप में प्रत्येक शनिवार को 15 जुलाई तक जबकि डाउन में प्रत्येक रविवार 16 जुलाई तक चलेेगी।
उन्होंने बताया क गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन अप में प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार और 14 जुलाई तक जबकि डाउन में प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को 15 जुलाई तक चलाने का निर्णय लिया गया है। बरौनी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 13 जुलाई तक प्रत्येक रविवार और बृहस्पतिवार को और डाउन में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को 14 जुलाई तक चलाई जाएगी। समस्तीपुर-अमृतसर स्पेशल अप में प्रत्येक मंगलवार को 11 जुलाई तक जबकि डाउन में प्रत्येक बृहस्पतिवार को 13 जुलाई तक जबकि जय नगर अमृतसर स्पेशल अप में प्रत्येक शुक्रवार को 14 जुलाई तक जबकि डाउन में प्रत्येक रविवार को 16 जुलाई तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें