फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फोरलेन के पास नाले के निर्माण में बिजली के खंभे बाधक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। इन दिनों पड़ाव से गोधना मोड़ तक सिक्सलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जबकि नगर में फोरलेन का काम चल रहा है। वर्तमान में फोरलेन के दोनों किनारों पर नाले का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए गड्ढा भी खोदा जा रहा है। गड्ढों के रास्ते में बिजली के खंभे बाधक बन रहे हैं। इन खंभों के माध्यम से हाईटेंशन तार खींचे गए हैं। लेन के किनारे बिजली के तार व खंभे हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से विद्युत निगम को धनराशि भी उपलब्ध कराई गई है, लेकिन बिजली के पोल और तार अब तक नहीं हटाए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि कुछ खंभों के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके चलते खंभे नहीं हटाए जा सके हैं। उधर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार का कहना है कि सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाकर जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी। इस बीच फोरलेन के निर्माण की गति खंभ नहीं हटने के कारण धीमी हो गई है। खंभों को छोड़कर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि बाद में खंभों को हटाने के बाद रुके काम को दोबारा करना पड़ेगा। इससे काम पूरा होने में समय लगेगा। नाला बनाने के लिए जमीन पर करीब पांच फीट गहराई में गड्ढा खोदा जा रहा है। यह काम जेसीबी से किया जा रहा है। दोबारा गड्ढा खोदने के लिए जेसीबी के अलावा अन्य निर्माण सामग्री जुटानी पड़ सकती है। पीडब्ल्यूडी की ओर से खंभों को शिफ्ट करने व तार खींचने के लिए विद्युत निगम को करीब 10 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके बावजूद खंभे नहीं हटाए गए हैं। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन का कहना है कि लेन के किनारे की जमीन पर अतिक्रमण के कारण समस्या बनी हुई है। कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। जल्दी ही जिला प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटवाकर जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी। विद्युत वितरण खंड-2 के एक्सईएन सुनील कुमार यादव का कहना है कि बिजली के खंभे लगाने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से जमीन उपलब्ध कराने में विलंब हो रहा है। इसके चलते कुछ खंभे अभी शिफ्ट नहीं किए जा सके हैं। हालांकि जैसे-जैसे पीडब्ल्यूडी की ओर से जमीन उपलब्ध कराई जा रही है, उसके अनुरूप नए खंभे लगाकर तार खींच दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें