फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 17 लाख के 63 बकायेदारों की काटी गई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत रविवार को विद्युत निगम की टीम ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाया। इस दौरान 147 उपभोक्ताओं से 3.40 रुपये की वसूली की गई। वहीं, 17 लाख रुपये के 68 बकायेदारों की बिजली काट दी गई।
विज्ञापन

ओटीएस के तहत रविवार को नगर के निर्भयदास और जागेश्वरनाथ उपकेंद्र के भीषमपुर में मेगा कैंप आयोजित किए गए। इस दौरान पंजीकरण कराने वाले 147 उपभोक्ताओं को योजना का लाभ देते हुए 3.40 लाख रुपये बकाया बिल की वसूली की गई।
वहीं, 17 लाख रुपये के 68 बकायेदारों ने बिल जमा करने के लिए कैंप में अपना पंजीकरण नहीं कराया। इसलिए इन बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। कैंप में अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल और अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार यादव ने अभियान में तेजी लाने और हर एक उपभोक्ता को योजना के प्रति प्रेरित करते हुए बकाया बिल की वसूली करने का निर्देश दिया। टीम में एसडीओ संतोष कुमार, अवर अभियंता मनोज कुमार विश्वकर्मा और अवर अभियंता जयप्रकाश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें