फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चार दिनों से बिजली गुल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के दिवाकरपुर गांव में खंभे गिरने के कारण पिछले चार दिनों से लोग बिजली आपूर्ति ठप है। बरसात के मौसम में शाम होते ही पूरा गांव अंधेरे से घिर जाता है। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कई घरों में पानी घुस रहा है। ऐसे में बिजली आपूर्ति ठप होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। अंधेरा होने के कारण जहरीले जीव-जंतुओं के घरों में घुसने का खतरा बना हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं।
बताया कि बिजली के खंभे गिरने की सूचना अधिकारियों को कई बार दी गई, लेकिन चार दिन बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं आया। ग्रामीणों ने खंभों को तत्काल दुरुस्त कराने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। इस संबंध में सकलडीहा उपकेंद्र के एसडीओ सियाराम यादव ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में सुनील राय, जीवन राय, रुदल राय, दीपक राय, राकेश राम, राजू राय, मिट्ठू राजभर, कैलाश राय, राधे राय, रंगीली राय, मुनीम राय और बबलू राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें