फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र के आपूर्ति लाइन पर गिरी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
उपकेंद्र के आपूर्ति लाइन पर गिरी बिजली
विज्ञापन

130 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
कंदवा। अमड़ा विद्युत उपकेन्द्र को आने वाली 33 हजार लाइन का इंसुलेटर मंगलवार की शाम बिजली गिरने से जल गया।इसके चलते अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 130 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को मुख्य आपूर्ति गाजीपुर के जमानिया उपकेंद्र से होती है। इससे अमड़ा विद्युत के धीना,असना, रेरुआ, ककरैत, जेवरियाबाद और विश्व बैंक फीडर संचालित होते हैं।इन आधा दर्जन फीडरों से 130 गांवों के साथ 70 राजकीय नलकूपों के अलावा सैकड़ों निजी नलकूपों को बिजली आपूर्ति होती है।मंगलवार की शाम चार बजे बारिश के दौरान जमानिया से अमड़ा आने वाली 33 हजार मुख्य लाइन में बरुइन गांव के पास बिजली गिरने से इंसुलेटर जल गया। इस संबंध में जेई विद्युत कमालपुर जेके पटेल ने बताया कि बरुइन में 33 हजार लाइन का इंसुलेटर जलने के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। विद्युतकर्मी फाल्ट ठीक करने में जुटे हैं। जल्द ही आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें