फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब ट्रांसफार्मर की खोजबीन में जुटा विद्युत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। दो माह पूर्व नरैना व बठ्ठी गांव के बॉर्डर पर लगाने के लिए भेजा गया 25 केवी का ट्रांसफार्मर रास्ते से गायब हो गया था। विद्युत विभाग को अब जाकर गायब ट्रांसफार्मर की चिंता हुई है। विभाग ने गायब ट्रांसफार्मर की खोजबीन आरंभ करा दी है।
विज्ञापन

गायब हुआ ट्रांसफार्मर दो माह पहले नरैना व बठ्ठी गांव के बॉर्डर पर लगाने के लिए भेजा गया था। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नरैना गांव में ट्रांसफार्मर जल गया था। वहां विद्युत विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए भेजा था। इसके दो माह बाद तक विभाग को जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई कि वह ट्रांसफार्मर कहां लगाया गया है। अभी तक इन गांवों के ग्राम प्रधानों ने भी विभाग को यह जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है कि उक्त ट्रांसफार्मर कहां लगा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि गायब ट्रांसफार्मर यदि अनावश्यक जगह पर लगाया गया होगा तो उन लोगों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। विद्युत विभाग के इस कार्रवाई की जानकारी से हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ आकाश सिंह ने बताया कि जिस जगह के लिए ट्रांसफार्मर लगने के लिए भेजा गया वहीं पर लगना चाहिए। यदि उसे कहीं और लगा दिया गया है तो ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें