फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग ने 27 बड़े बकायेदारो के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विभाग ने 27 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चकिया। विद्युत शुल्क का बकाया जमा कराने तथा लाइन लास रोकने के लिए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार के निर्देश पर बुधवार को विद्युतकर्मियों ने बड़े बकायेदारो का दरवाजा खटखटाया तथा उनसे विद्युत बिल भुगतान करने की अपील की। इस दौरान 27 बकायेदारो के कनेक्शन भी काटे।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि संविदा विद्युतकर्मी अब बकायेदारो का दरवाजा खटखटायेंगे तथा बकायेदारो से विद्युत शुल्क जमा करने की अपील करेंगे। कहा कि इसके बाद भी बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की लाइन काट दी जायेगी। अभियान के तहत चकिया नगर, सैदूपुर, उतरौत, मूसाखाड़ तथा जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेंद्र के सिकंदरपुर तथा शिकारगंज फीडरों पर वसूली की गई। इस दौरान अवर अभियंता प्रमोद शर्मा, श्रवण कुमार, गुलशन गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, शशिप्रकाश गुप्ता, संतोष कुमार भारती, निरंजन खरवार, महेन्द्र राम, मनोज बिन्द, शिव कुमार मौर्य, इन्दल कुमार विद्युतकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट - शीतला राय
बाइट -964
संपादन - कमलजीत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें