सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव तिथि की घोषणा कराने की मांग को लेकर छात्रों ने बुधवार को चुनाव अधिकारी का घेराव किया। चेताया कि शीघ्रछात्रसंघ चुनाव की तिथि की घोषणा नहीं की गई तो वे आत्मदाह और धरना-प्रदर्शन करेंगे। वहीं चुनाव अधिकारी डा. उदयशंकर झा ने जिला प्रशासन की ओर सेअनुमति मिलने पर चुनाव कराने का भरोसा दिया।
छात्रों ने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय द्वारा छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर एक माह पूर्व सूचना दी गई थी। इसके बाद भी चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई है। आक्रोशित छात्रों व छात्र नेताओं ने बुधवार को चुनाव अधिकारी का घेराव कर हंगामा किया। चेताया कि बृहस्पतिवार तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई तो छात्र आत्मदाह और धरना प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध चुनाव अधिकारी ने बताया कि दो दिन के अंदर चुनाव कार्यसमिति का गठन करनामांकन की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी। इससे जिला प्रशासन को भी सूचित कर दिया जाएगा। प्रशासन की अनुमति मिलते ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। घेराव करने वाले छात्रों में मुकेश सिंह यादव, सौरभ यादव, अविनाश कुमार, प्रिंस यादव, आशुतोष यादव, सूरज प्रजापति, अजीत, गोलू, अभिषेक, विवेक, अखिलेश आदि शामिल रहे।