पीडीडीयू नगर। चकिया और टांडाकला में बृहस्पतिवार को विद्युत निगम की ओर से अभियान चलाया गया जिसमें कुल 132 लोगों के कनेक्शन काटे गए। वहीं अभियान के तहत 10 लाख 42 हजार रुपये की वसूली भी की गई।
विद्युत निगम के एसडीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को चकिया में विद्युत कैंप का आयोजन किया गया। जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेन्द्र के पंडी गांव में अवर अभियंता जयप्रकाश के नेतृत्व में चकिया ,अवर अभियंता मनोज कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में चकिया नगर के निर्भयदास मां काली नगर, झंडा गली मार्ग पर कैंप का आयोजन कर डोर टू डोर उपभोक्ताओं से संपर्क किया गया। इस दौरान 120 उपभोक्ताओं ने एक मुश्त समाधान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया, जिस पर विभाग ने 05 लाख 12 हजार रुपए की राजस्व वसूली की। वहीं लगभग 05 लाख रुपए के बकाया अंतर्गत 55 बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन न जमा करने पर काट दिया गया। अभियान में सरवन कुमार, ओम प्रकाश, संतोष कुमार, बृजेश सिंह, आशु सिंह, रविंद्रनाथ दुबे आदि मौजूद रहे।
वहीं टांडाकला क्षेत्र के चकरा गांव में 50 लोगों के बिजली कनेक्शन काटे गए। जुड़ाहर्धन में 25 लोगों का ओटीएस के तहत 70 हजार 000 जमा कराया गया व 27 लोगों के कनेक्शन काटे गये। बकाये बिल की पांच लाख 30 हजार रुपये की वसूली हुई। इस मौके पर जेई सुभाष यादव, मुकेश सिंह, बाबू दर्शन प्रजापति आदि मौजूद रहे।