उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा जारी एकमुश्त समाधान योजना के तहत
निजी नलकूप तथा ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं को अधिभार में 100 प्रतिशत छूट
देने व राजस्व वसूली अभियान को लेकर सोमवार को उपखंड अधिकारी गोपाल सिंह
के नेतृत्व में जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेंद्र के सिकंदरपुर फीडर पर
लोहिया गांव भीषमपुर गांव में कैंप लगाया गया।
इस दौरान बकाया जमा न करने पर तेरह गांवों की बिजली काट दी गई।
उत्तर
प्रदेश पावर कार्पोरेशन के उपखंड अधिकारी गोपाल सिंह के अनुसार सोमवार
को वसूली अभियान के तहत एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत जागेश्वरनाथ
विद्युत उपकेन्द्र के सिकन्दरपुर फीडर पर लोहिया गांव भीषमपुर में विद्युत
कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें बकायेदार विद्युत उपभोक्ता नहीं पहुंचे ।
जिसके बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्र जीयनपुरा मझगावा अलीपुर भगडा गायघाट
सुरथापुर सहामदपुर मडईपर हिनौती दक्षिणी रतिगढ चतुरीपुर मतिहारी आदि
गांवों की बिजली सप्लाई काट दी गई। साथ ही भीषमपुर गांव में बकाया विद्युत
धनराशि दो दिन में नहीं जमा होने पर गांव की बिजली सप्लाई बंद हो जाएगी ।
उपखंड अधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत
उपभोक्ताओं को बकाये अधिभार में 100 प्रतिशत छूट का लाभ देने के लिए 24
फरवरी को बैरी तथा 27 को सिकन्दरपुर में कैम्प का आयोजन किया गया है। इस
अभियान में अवर अभियंता हरिश्चन्द यादव, सकील अहमद अंसारी, शशिप्रकाश
गुप्ता, रविन्द्रनाथ दूबे, हरिराम, श्यामलाल आदि उपस्थित रहे।
केबिल टूटकर गिरा, बिजली गुल
चंदौली।
नगर के वार्ड नंबर 12, राजीव नगर में सोमवार की शाम अचानक बबुरी रोड को
जोड़ने वाली गली में विद्युत केबिल का झुंड अचानक टूटकर गिर पड़ा। जिससे
पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी।
दरअसल नगर के दक्षिण छोर पर
वार्ड नंबर 12 व 14 में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा विद्युत पोल करीब चार
वर्ष पूर्व आए आंधी तूफान में टूटकर गिर गया, जो आज तक नहीं लगा।
हालांकि लोगों ने चंदा एकत्रित कर बिजली विभाग से खंभा तो मंगा लिया, लेकिन
वह नहीं लगाया नहीं गया।
आलम यह रहा कि वार्डवासियों ने दूसरे खंभों से
अपना कनेक्शन जोड़ दिया। अधिकांश लोगों ने बबुरी रोड स्थित पोल से अपने
कनेक्शन जोड़ दिए। समय बीतने के साथ ही नए मकान बने और केबिल का भार भी बढ़ता गया।