फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी में आजाद ने निभाई अहम भूमिका

Tue, 23 Feb 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर सोमवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


संत रविदास की भी जयंती मनाई।
 जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में मौलाना आजाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो अतुलनीय सहयोग किया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने अंग्रेजी  शिक्षा का अध्ययन किया और लोगों को शिक्षित करने के लिए शिक्षण संस्थान स्थापित कर वैसी ही शिक्षा की व्यवस्था की। कांग्रेस हमेशा महापुरूषों और वीरों को सम्मान देने का काम किया है।
विज्ञापन


देश की तरक्की में कांग्रेस का योगदान सराहनीय है। आज हम सभी को अपने महापुरुषों के संघर्ष और उनके योगदान से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने की दरकार है, तभी देश तरक्की की राह में अग्रसर होगा। देवेंद्र प्रताप ने संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

  
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में संगठन की बदौलत ही जीत दर्ज की है, जो आने वाले चुनावों के लिए शुभ संकेत हैं। उन्होंने कहा इस बार विधानसभा चुनाव में भी पार्टी कामयाबी का इतिहास रचेगी।

इस मौके पर नवीन सिंह बब्लू, राकेश सिंह, सतीश बिंद, श्वेता सिद्धीदात्रि, तौफिक खान, नारायणमूर्ति ओझा, डा. सुल्तान खान, नन्द कुमार, मुनीर खां, अनिल श्रीवास्तव, तौफिक खां, तारा जायसवाल, बाबा गोंड, सनोज भारती आदि उपस्थित रहे। संचालन संजय तिवारी ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें