नगर में चल रहे बिजली चेंकिग अभियान के तहत शुक्रवार को काली महाल में
विद्युत कर्मियों ने घर-घर जाकर चेकिंग की। कटिया मार कर बिजली जला रहे 23
लोगों पर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं बकाया बिल जमा न करने पर
25 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। साथ ही दो लाख रुपये बकाया वसूले गए।
शुक्रवार
को नगर के कालीमहाल में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार के
नेतृत्व में पहुंचे चेकिंग दल ने घर-घर जाकर उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी
कागजात चेक किए व बकाया बिल जमा कराने के साथ ही साथ नए कनेक्शन धारकों के
यहां मीटर लगाया।
23 कटियामारों के केबिल जब्त करने के साथ ही उनके खिलाफ
कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कराया। जांच दल द्वारा पकड़े जाने पर तीन लोगों
से 24 हजार रुपए सम्मन शुल्क जमा कराया गया। इस बाबत अधिशासी अभियंता
विद्युत मुकेश कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान 12 फरवरी तक चलाया जाएगा।
इस दौरान एक-एक घर के कनेक्शन चेक किए जाएंगे।