शिकारगंज। विश्वव्यापी कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देेश में लागू लॉकडाउन के बीच एक योद्धा की तरह बिजली विभाग के कर्मचारी काम कर रहे हैं। विभाग के संविदा कर्मचारी बिना डर भय बिजली की कमियों को दूर करने के लिए संघर्ष कर रहे है।
महामारी के बीच लोग घरों में बंद हैं और जीवन बचाने में जुटे हैं। ऐसी विकट परिस्थितियों में भी जीवन की मूलभूत सुविधाओं में शामिल बिजली लोगों को लगातार मिलती रहे। विद्युत संविदा कर्मी कड़ी धूप की परवाह किए बगैर घरों से बाहर निकलकर पोलो पर चढ़कर लाइनों में आए फाल्ट को दूर कर रहे हैं। महामारी के दौरान कर्मचारियों का कार्य भी किसी योद्धा से कम नहीं है। संविदा लाइनमैन विजय विश्वकर्मा, रामदुलार शर्मा, महेंद्र राम, संतोष कुमार भारती, शिव कुमार मौर्य, मनोज कुमार बिंद, मनोज कुमार प्रजापति, शशिकांत, रविंद्रनाथ दुबे, राजेश सोनकर, निरंजन कुमार, हरिराम वर्मा, लालू, रमेश आदि ने कहा कि कार्यदायी संस्था तथा विद्युत विभाग की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई उसका पालन किया जा रहा है। उपखंड अधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि सुचारु रूप से मिलने वाली बिजली लोगों तक पहुंचाने के लिए देखरेख किया जा रहा है।