पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश में लागू लॉकडाउन में लोगों की स्थिति खराब हो गई है। घरों में कैद लोगों के सामने खाने पीने की दिक्कत होने लगी है। इसको देखते हुए जनप्रतिनिधि और स्वयं सेवी संगठन लगातार लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं। रविवार को भी कोईे भूखा न रहे, इस संकल्प के साथ जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरित की।
मुगलराय विधायक साधना सिंह ने टीम के साथ क्षेत्र के दुल्हीपुर (सोनकर बस्ती), पुरैनी, कैथापुर, पराहुपुर और चंदौली नगर में जरूरतमंदों के बीच 437 बोरी राहत सामग्री वितरित की। इस मौके पर भगवती श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, राघव सिंह, दिलीप सोनकर, अशोक सोनकर, विनोद सोनकर, दशरथ मौर्य, राजेश यादव, रितेश मिश्रा, अतुलेश पटेल, संतोष जायसवाल, अशोक जायसवाल, उर्रुज हैदर, परमानंद पटेल, कृष्णा शर्मा रहे। मदर्स डे के अवसर पर रविवार को डीग्घी गांव में समाजसेवी मुनव्वर अली बाबा ने गरीबों व माताओं को राशन वितरित किया गया। इस दौरान सौ परिवारों के बीच रसद वितरित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि लॉक डाउन में हर कोई बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। इस स्थिति में माताओं की भी स्थिति दयनीय होती जा रही है। इस दौरान सैनिटाइजर रिंग, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल करते हुए मास्क का भी वितरण किया गया। इस मौके पर मोहम्मद खलील, डॉ. परवेज, तहसील भाई ,विश्वनाथ यादव, वसीम अहमद कादरी ,बुद्धू लाल निगम ,सुल्तान शाह ,दुलारे खरवार ,हरिशंकर सिंह ,अवधेश, विनोद ,मंजूर, श्यामसुंदर, राजनाथ, मुख्तार ,बबलू ,सुरेश, जहांगीर रहे। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से रसद वितरण के 40वें दिन कालीमहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर असहाय व जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान रामजी गुप्ता, राकेश चौधरी , निक्की गुप्ता रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार सिध्दी संस्था की ओर से क्षेत्र के कटरिया, घटमापुर, भुड़कुड़ा, भावपुर, धरदें गांव के दलित बस्ती में असहाय, वृद्धजनों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर सरजू सिंह, अभय सिंह रहे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार अघोर पीठ सर्वेश्वरी समूह आश्रम की ओर से लगातार 41वें दिन भी 50 पैकेट रसद वाराणसी के एसडीएम सदर को सौंपा। लेखपाल राजेश्वर सिंह %राजू% एवं लेखपाल भोला शंकर रसद को रामनगर के जरुरतमंदों तक पहुंचाई गई। नौगढ़ संवाददाता के अनुुसार ग्राम्या संस्थान की ओर से विकास खंड के बजरडीहा गांव के दलित बस्ती के 45 परिवारों में चावल, दाल,आलू ,नमक ,वाशिंग पाउडर एवं साबून का वितरण किया गया। इस दौरान संस्थान की निदेशक बिंदू सिंह ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी।
पीडीडीयू नगर। असहाय गरीब लोगों को सरकार की योजना का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह प्रमाण रविवार को आलमपुर गांव में सड़क किनारे बसे बिरंजी देवी ने उस समय मिला। जब पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने उसके घर पहुंच कर राशन देने का काम किया।
पिछले दिनों रिक्शा चालक रामदुलार सपा कार्यालय पर पहुंचकर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव से घर में अनाज नहीं होने की फरियाद की थी। रविवार को पूर्व सांसद रामकिशुन यादव उसके झोपड़पट्टी नुमा घर पहुंचकर उसकी माता बिरंजी देवी को राशन देने का काम किया। वहीं सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों को भी इस गरीब परिवार का पूरा सहयोग करने को निर्देशित किया। सही कहा कि सरकार अंतिम गरीब परिवार तक मदद पहुंचाने का काम नहीं कर रहे बल्कि दिखावे का काम कर रही है। जिसके कारण गरीब परिवार बिलबिला रहा है इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव, केदार यादव, लालजी यादव, श्यामजी यादव, महेंद्र यादव रहे।