फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदाई क दौरान टूटकर गिरा बिजली का पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। बहादुरपुर रोड के किनारे दोनों तरफ मार्ग पर स्मार्ट सिटी के नाम पर कुछ हफ्ते पूर्व अंडरग्राउंड केबल डाले जाने से जगह-जगह जल निगम विभाग की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसी कड़ी में सूजाबाद पानी टंकी के समीप जल निगम पानी की पाइप लाइन ठीक करने के लिए जेसीबी से विभाग द्वारा खोदाई कराई गई थी। खोदाई के कारण समीप लगा एक विद्युत पोल रविवार की शाम टूटकर गिर गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दी। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत आपूर्ति बंद करा दी और टूटे पोल की नया पोल लगाने में जुट गए। इस दौरान घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों द्वारा मनमाने तरीके से जगह-जगह अंडरग्राउंड केबल डालने के कार्य से कई जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा कई घरों के पानी का पाइप कनेक्शन भी टूट जा रहा है जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पाइप लाइन दुरुस्त कराने के लिए खोदे जा रहे गड्ढे के कारण बिजली का पोल टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि इससे कोई दुर्घटना नहीं हुई। वहीं दूसरी तरफ रतनपुर गांव में लगे 100 केवी के ट्रांसफार्मर में शनिवार की देर रात शॉर्ट सर्किट होने के कारण केबल जल गया जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने केबल बदलने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की। मरम्मत कार्यों के चलते बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें