फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की शादी रोकवाने प्रेमिका पहुंच गई थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघट्टा थाने में पहुंची युवती ने अपने बैरगाढ़ गांव के युवक पर उसे धोखाकर दूसरी शादी कराने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने गांव में हो रही शादी को रुकवा दिया और युवक को पकड़ कर थाने ले आई। हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया। इसको लेकर इलाके में चर्चा रही।
विज्ञापन

बिहार के रामगढ़ निवासी युवक चकरघट्टा थाना के बैरगाढ़ गांव में ननिहाल में रह रही थी। यहां पड़ोस के ही युवक से उसका प्रेम संबंध हो गया। युवती ने जब प्रेमी से शादी करने को कहा तो उसने लॉकडाउन होने का बहाना बनाकर टाल दिया। इस बीच परिवार वालों ने युवक की शादी दूसरी जगह तय कर दी। रविवार को युवक बारात जाने की तैयारी करने लगा। इसी बीच प्रेमिका शादी का हाथ में लेकर थाने पर पहुंच गई और पूरी बात बताई। थानाध्यक्ष ने शादी के लिए घोड़ी पर चढ़ने की तैयारी कर रहे दूल्हे से बातचीत की। इस पर थानाध्यक्ष राजेश सरोज ने युवक के होने वाले ससुराल में इसकी खबर दी और उन्हें थाने पर बुलवाया। बारात आने से पहले दूल्हे की करतूत का खुलासा होने से खलबली मच गई। थाने पर दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक भी हुई। बाद में प्रेमी प्रेमिका के बीच समझौता हो गया और शादी टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें