फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मिक्सर मशीन में उतरा करेंट, महिला सहित चार मजदूर झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित एक प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे करंट की चपेट में आने से एक महिला सहित चार मजदूर झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र दो स्थित फैक्टरी में ढलाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मिक्सर मशीन में अचानक करंट उतर आया, जिसकी चपेट में एक महिला सहित चार मजदूर आ गए। इसमें दिलीप(35), फूलचंद (45), राजू (35) और सुशीला (40) गंभीर रूप से झुलस गए। सहकर्मियों ने तत्काल इसकी जानकारी जफरपुर पुलिस चौकी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि सभी मजदूरों की स्थिति सामान्य है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें