फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने दस लाख के जेवर चुराए

विज्ञापन
अलीनगर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगलचक वार्ड स्थित एक घर में घुसे चोरों ने आलमारी में रखे दस लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। चोर खाली डिब्बों को पड़ोस की छत पर फेंक दिए। बृहस्पतिवार की सुबह जब परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगलचक वार्ड में की रहने वाली रीना राय ने बताया कि बुधवार की रात परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोए थे। रात में छत के रास्ते चोर घर में घुस गये। इस दौरान जिस कमरे में आलमारी रखी थी उसमें एक छोटी बच्ची सोई थी। बृहस्पतिवार की सुबह खुली आलमारी और बिखरा हुआ सामान देखकर उनके होश उड़ गये। बताया कि आलमारी में रखे दो मंगलसूत्र, एक झुमका, एक जोड़ी टपस, एक पायल, एक झाला, कान की बाली व स्मार्ट घड़ी गायब है। बताया कि जेवरात के डिब्बे पड़ोस की छत पर पड़े थे। गायब जेवरात की कीमत लगभग दस लाख बतायी। इसके बाद महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस संंबंध में सीओ पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें