फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल व्यवस्था,सीवर और आवास के मुद्दे पर होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। नियामताबाद विकास खंड के व्यासपुर गांव में पेयजल व्यवस्था, सीवर और आवास के मुद्दे पर पंचायत चुनाव लड़ा जाएगा। गांव में इसे मुद्दा बनाया जा रहा है। पांच वर्ष पहले बखरा से अलग हुए व्यासपुर गांव में विकास के काम हुए हैं लेकिन अभी भी पेयजल आपूर्ति, सीवर व्यवस्था पूरी नहीं हो सकी है। पात्रों को आवास, शौचालय सहित अन्य योजनाओं का लाभ भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

व्यासपुर गांव की आबादी लगभग छह हजार है, जबकि गांव में दो हजार से अधिक मतदाता हैं। डेढ़ सौ बीघा में फैले इस गांव में नाली, इंटरलाकिंग, सीवर, शौचालय,आवास आदि बने हैं लेकिन अभी भी विकास से बहुत से काम शेष हैं। ग्रामीणों की माने तो गांव में सबसे अधिक समस्या पेयजल आपूर्ति की उचित व्यवस्था न होने से है। पात्रों को योजनाओं को लाभ नही मिल सका है। गांव में पंचायत भवन, बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है।
गांव में दूसरे गांव से से पेयजल आपूर्ति होती है। पाइप क्षतिग्रस्त होने से पानी आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं हो पाती है। गांव में पानी टंकी की मांग लंबे समय से की जा रही है।वकील भोलानाथ पाल
विज्ञापन

-गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से पोल और तार जर्जर हो गए हैं। इससे आए दिन तार टूट कर गिर जाते हैं और बिजली आपूर्ति ठप हो पाती है। ग्रामीण लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। चुनाव में आपूर्ति व्यवस्था मुख्य मुद्दा होगा। प्रभु
-गांव का विकास हुआ है लेकिन जिस हिसाब से गांव की आबादी बढ़ी है, उस हिसाब से विकास नहीं हुए हैं। इस गांव में पंचायत भवन की अत्यधिक आवश्यकता है। पंचायत भवन नहीं होने से विकास संबंधी बैठके नहीं हो पाती है। साफ सफाई, पात्रों को योजनाओं को लाभ दिलाना भी चुनाव का मुख्य मुद्दा होगा। काली बाबा
गांव में विकास के कार्य कराए गए हैं। आवास, शौचालय, बनाकर पात्रों को दिए गए। गांव में पानी निकासी के लिए नाली, इंटरलाकिंग, बिजली व्यवस्था सुधार के लिए पोल लगवा गए। कुछ काम बचे हुए हैं, उसे भी पूरा करा लिया जाएगा। प्रेम कुमार ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें