फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमा-गहमी के बीच चुनाव के लिए हुआ नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी शाखा दो के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को कार्यालय पर गहमा गहमी के बीच नामांकन हुआ। चुनाव में दो गुटों ने नामांकन किया। पहले गुट की ओर से 155 और दूसरे गुट की ओर से 105 आवेदन किए गए। 15 फरवरी को नामांकन पत्रो की जांच होगी और 17 को नाम वापसी होगी। 24 और 25 फरवरी को नामांकन और 26 फरवरी को मतगणना के बाद विजेता पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

ईसीआरकेयू शाखा दो के लिए एक अध्यक्ष, एक कार्यकारी अध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, एक शाखा सचिव, एक संयुक्त सचिव, तीन सहायक सचिव, तीन संगठन सचिव एक कोषाध्यक्ष के साथ सेंट्रल काउंसिल, डेलीगेट को टीजीएम, शाखा पार्षद के लिए चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव अधिकारी केदार प्रसाद और चुनास पर्यवेक्षक बालक राम और बीबी पासवान की देख रेख में शुक्रवार को शाखा कार्यालय पर नामांकन किया गया। पहले दिन ग्रुप लीडर भैयालाल की ओर से 155 और ग्रुप लीडर वीरेन्द्र सिंह की ओर से 105 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान शाखा कार्यालय पर सुरक्षा के इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें