फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टैक्स नहीं जमा करने पर आठ वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कामर्शियल वाहनों का बकाया टैैक्स वसूली के लिए परिवहन विभाग की ओर से मंगलवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान टैक्स नहीं जमा करने वाले आठ वाहनों को एआरटीओ ने सीज किया।
विज्ञापन


जिले में 845 व्यावसायिक वाहनों पर 2.32 करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। शासन ने व्यावसायिक वाहनों का बकाया टैैक्स जमा करने के लिए एक मुश्त समाधान योजना शुरू की है। इसके तहत बकाया टैक्स पर लगने वाले विलंब शुल्क में छूट दी जा रही है। इसके बावजूद वाहन स्वामी टैक्स नहीं जमा कर रहे हैं। मंगलवार को परिवहन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान आठ वाहन सीज किए गए। एआरटीओ प्रशासन डाॅ. सर्वेश गौतम ने बताया कि वाहन स्वामी एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठाते हुए टैक्स जमा कर दें। बिना टैक्स जमा किये सड़क पर वाहन चलते मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें