क्षेत्र के सोहदवार गांव में शनिवार की सुबह दही खाने से एक ही परिवार के आठ लोगों की तबियत बिगड़ गई। लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। इससे घबराए आसपास के ग्रामीणों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक सभी फूड प्वायजनिंग के शिकार हुए हैं।
सोहदवाद गांव निवासी घुरहू (65) के परिवार के लोगों ने शनिवार की सुबह घर में जमाई गई दही खाई थी। इसके कुछ देर बाद ही एक-एक कर परिवार के सदस्यों की तबियत खराब होने लगी। सभी को उल्टी और दस्त शुरू हो गई। अचानक सभी की तबियत खराब होने पर पड़ोस के लोग घबरा गए। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों के मुताबिक रूप चंद्र (30), गिरजा देवी (50), रीमा (12), सीमा (14), संजू (18), मंजू (26), रीना (20) फूड प्वायजनिंग की शिकार हुईं हैं। फिलहाल सभी की हालत में सुधार है।