क्षेत्रीय विधायक पूनम सोनकर को उनकी उपलब्धियों तथा पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजना वाजपेयी ने राष्ट्रीय कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से चकिया के सपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। विधायक के राष्ट्रीय कार्य समिति में मनोनीत होने पर रवि प्रकाश चौबे, पवन जायसवाल, डा. प्रदीप मौर्य, विधानसीा अध्यक्ष, राम प्रताप यादव, सुदामा यादव, राम चंदर यादव, रामकृष्ण देव गौड़ा, राम लाल यादव ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है।