फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट में आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली के चतुर्भुजपुर कस्बा में सोमवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनो पक्ष से आठ लोग घायल हो गए। इसमें 6 लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। मंगलवार की शाम इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चतुर्भुजपुर कस्बा में शिवाजी राय और अलीमुद्दीन के बीच पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनो पक्षों ने दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में एक पक्ष से गब्बू राय, छोटेलाल, ज्ञानी राय और पिंटू घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से अबरार अंसारी, इमरान, इरसाद, नसीबन, और खुश्बू घायल हो गए। घायलों को क्षेत्रीय दरोगा अच्छेलाल यादव ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने शिवा राय, गब्बू राय, बबलू, इमरान, नसीबन और अलीमुद्दीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि दोनो पक्ष से आठ लोगों को पाबंद किया गया है। वही इरशाद अंसारी एक मामले का वांछित होने पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें