फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः पराली जलाने पर आठ किसानों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पराली जलाने पर धीना थाना क्षेत्र के आठ किसानों पर मुकदमा दर्ज कर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सेटेलाइट से निगरानी के बाद पराली जलाए जाने का पता चला था। वहीं सदर एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल दीपक को कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

शासन ने पराली जलाने वाले किसानों को जागरूक करने के साथ नियम तोड़ने वालों के जुर्माना व मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए राजस्व विभाग और कृषि विभाग के कर्मचारियों की टीम बनाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं पराली जलाने की की निगरानी सेटेलाइट के माध्यम से हो रही है। बुधवार को पराली जलाने के आरोप में कृषि विभाग और राजस्व कर्मियों ने धीना थाने में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें सिकठा के विष्णु, पिपरदहा के सीताराम, तालिका सिंह, अजीत सिंह, अनिल सिंह, जोशी, मारकंडेय और बरली के हीरा सिंह शामिल हैं। सभी किसानों पर ढाई-ढाई हजार यानी कुल 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। वहीं सदर एसडीएम विजय नारायन सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल दीपक कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। कृषि उपनिदेशक राजीव कुमार भारती ने बताया कि किसान हार्वेस्टर से धान की कटाई के दौरान हैपीसीडर, पैडी स्ट्रा रीपर का प्रयोग करें। इसके अलावा वेस्ट डी कंपोजर का छिड़काव करके पराली को जैविक खाद के रुप में परिवर्तित कर सकते है। जो सभी राजकीय बीज गोदामों पर उपलब्ध है। आठ किसानों पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। चेताया कि पराली जलाने पर कार्रवाई होनी है। ऐसे में किसान पर्यावरण को संरक्षित रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें