दूसरी घटना मुगलसराय-अलीनगर पुलिस की काम्बिंग के दौरान कैली रिंग रोड पर भी पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने पुलिस से बचने व भागने की फिराक में फायरिंग झोंक दी। गोली अलीनगर इंस्पेक्टर की गाड़ी में लगी। जिसके जवाब में पुलिस टीम की फायरिंग में चार बदमाश घायल हो गए। जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। जानकारी के बाद मौके पर सीओ अनिरुद्ध सिंह पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया।
घायलों में पर्वत गोसाई, बाबू गोसाई, मोहनपाल, महिपाल शामिल हैं। बता दें कि 10 जनवरी को अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेडवा जीटी रोड पर एक आवासीय दुकान में दर्जनों की संख्या में घुसे लुटेरों ने दुकानदार के जगने पर मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसकी जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया।
एसपी अनिल कुमार ने घटना अनावरण के लिए टीम गठित कर दिया था। पुलिस बावरिया गिरोह मानकर जांच कर रह थी। बताया जा रहा है कि यह गैंग नवंबर माह से ही जनपद में डेरा डालकर अलग- अलग क्षेत्र में रेकी कर रहे थे। बदमाशों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से सकलडीहा बाजार में बड़ी दुकानों की रैकी कर रहे थे। दिन में कागज व कपड़े से बने फूलों को बेचने के बहाने रेकी करते थे।
क्या कहते हैं अधिकारी
जनपद के अलीनगर व सकलडीहा में हुई अलग- अलग पुलिस मुठभेड़ में आठ बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। ये सभी दिन में रेकी करते थे बुधवार की रात घटना को अंजाम देते थे। इनके द्वारा पूर्व में पचाफेडवा में घटना कारित की गई थी। सभी पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने के साथ ही अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -डॉ अनिल कुमार, एसपी