दुलहीपुर शनिवार की सुबह ही दुलहीपुर, मलोखर, शकूराबाद, कुंडा कला, सतपोखरी, चंदासी, हरिशंकरपुर आदि गांवों के ईदगाह व मस्जिदों पर लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इलिया क्षेत्र में ईद का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
लोग नए कपड़े पहनकर अपने-अपने नजदीकी ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे, जहां उन्होंने ईद की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। थानाध्यक्ष चंदन राय और कस्बा चौकी प्रभारी गिरीश बल्लभ शुक्ला अपने हमराहियों के साथ लगातार क्षेत्र में चक्रमण करते रहे।
कमालपुर क्षेत्र के कमालपुरख् जमुर्खा, इनायतपुर, नौरंगाबाद, ढोढ़ियां, डेढगावां, उकनी, हेतमपुर, कवई पहाड़पुर, बघरी गावों में आपसी सौहार्द का त्योहार ईद हर्षोल्लास से मनाई गई। टांडाकला क्षेत्र के जमालपुर (तिरगावां) की बड़ी मस्जिद में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई।
इस मौके पर ज्ञानी जैल सिंह यादव, राजेश यादव, बाबू लाल यादव, ईंजू यादव, राजेश यादव, राम सूरत यादव, सैयद सरफराज पहलवान, सबलू अहमद, सैयद जावेद अहमद, सैयद सुहेल अहमद, आरिफ जमाल, मोहर्रम अली, कमरुद्दीन खान, मेहनाज सिद्दीकी, सैयद असद, सैयद अनस, सैयद जैदी रजा आदि उपस्थित रहे।
शहाबगंज क्षेत्र में परंपरागत उत्साह, आपसी सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ ईद उल फितर मनाया गया। अमरसीपुर, अमांव, एकौना, भूसी, भोड़सर, करनौल, ठेकहां, बड़गांवा, किड़िहिरा सहित विभिन्न गांवों की मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की।