फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Fri, 27 Feb 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज बस स्टैंड से लेकर जीटीआर ब्रिज तक दक्षिण पटरी पर बने अवैध निर्माण को गुरुवार की अपराह्न दो बजे नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से बुलडोजर चलवाकर ढहवा दिया।
विज्ञापन



एसडीएम सदर के निर्देश पर इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी को देख किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया। इस दौरान पटरी कारोबारियों को अपनी सीमा में ही दूकान लगाने को कहा गया।


माल गोदाम मार्ग से होकर जीटीआर ब्रिज पर जाने वाले वाहनों के चलते जीटी रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग जाती है। जिसको दूर करने के लिए गुरुवार की अपराह्न दो बजे रोडवेज बस स्टैंड के पास से जीटीआर ब्रिज तक बने सभी अवैध अस्थायी निर्माण को नगर पालिका प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर गिरा दिया।
विज्ञापन


पालिका की इस कार्रवाई से पटरी दूकानदारों में हड़कंप मचा रहा। दोपहर में अचानक की गई इस कार्रवाई से पटरी व्यवसायियों का लाखों रुपये का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।


इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रमेश चंद्र सिंह, सीओ सदर राजेश तिवारी, मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार यादव, टीआई आशीष कुमार सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

इस संबंध में एसडीएम सदर ने बताया कि पूरे नगर में विभिन्न जगहों पर पालिका के सहयोग से अतिक्रमण हटाये जाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं जीटीआर ब्रिज के समीप ट्रैफिक के सुचारु रूप से संचालन के लिए गोलंबर बनाने के कार्य की भी योजना बनाई जा रही है। इसके लिए वहां से भी अतिक्रमण को हटाया जाना आवश्यक था।
इनसेट
खादी ग्रामोद्योग की दूकान नहीं हटी
मुगलसराय। अतिक्रमण हटाए जाने के क्रम में जीटीआर ब्रिज स्थित अवैध तरीके से बने खादी ग्रामोद्योग की टीन शेड वाली दूकान को नहीं गिराया गया। पटरी व्यवसायियों में इस पर भी चर्चा होती रही।
इनसेट
नाबालिग चला रहा था जेसीबी
मुगलसराय। गुरुवार को बस स्टैंड से जीटीआर ब्रिज तक अवैध अस्थायी निर्माण हटाये जाने में पुलिस अधिकारियों और ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में नाबालिग चालक से जेसीबी चलवाई गई। कई लोग यह भी कहते नजर आए कि इतनी कम उम्र में भारी भरकम जेसीबी को चलाने का लाइसेंस किस अधिकारी ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें