पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय सहायक महामंत्री बीबी पासवान के नेतृत्व में मंगलवार को वरीय मंडल सामग्री प्रबंधक कुमार परमानंद से उनके कक्ष में मिला। परिचयात्मक बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दाें पर चर्चा की।
इस दौरान यूनियन के सहायक महामंत्री ने कहा कि संगठन शुरू से ही रेलकर्मियों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शंकर प्रसाद, मोहन राम, कृष्णकांत पाल आदि शामिल रहे।