कमालपुर। बरहनी विकासखंड के ग्राम सभा पिपरी के डिलिया मजरा के दर्जनभर से अधिक मनरेगा मजदूरों ने मजदूरी न मिलने से खिन्न होकर रविवार को काली मां के मंदिर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा की समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों व मजदूरों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने मजदूरों को आश्वासन दिया कि उनके मनरेगा योजना के तहत किए कार्य का भुगतान कराने के लिए पार्टी संघर्ष करेगी। वहीं मजदूरों ने कहा कि हाड़तोड़ मेहनत करने के बाद भी जब उन्हें मजदूरी नहीं मिली तो थक हार कर उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष से गुहार लगाई। बताया कि रीता, बबीता, शिवमुनि, हीरा, धर्मों, फूलमती, बजरंगी, सुनीता, चमेली आदि 20 मनरेगा मजदूरों को 22 दिन के कार्य की मजदूरी नहीं मिली है। वहीं सोना, सुदामा, तारा, मराछी, गुलबासी, लाल बिहारी, कामता, सरजू, रविंद्र सहित 16 मजदूरों को आठ दिन की मजदूरी नहीं मिली है। उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर गुरुप्रकाश यादव, सुदामा यादव, बलिराम यादव, विजेंद्र, सजीवन राजभर, नंदलाल, जितेंद्र राजभर, सुनीता, मराछी, कमला, इंद्रावती, बिहारी राजभर, परवेज अहमद, रामजन्म यादव उपस्थित रहे। अध्यक्षता गीता राजभर ने की जबकि संचालन केशव राजभर ने किया।