फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडालों में गूंजा: गाइए गणपति जगवंदन...

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडालों में गूंजा: गाइए गणपति जगवंदन... भगवान को मोदक का भोग लगाया गया और उतारी गई आरती
विज्ञापन


प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा का उत्सव की शुरूआत बुधवार को हुई। जगह जगह पंडाल स्थापित कर विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। कहीं एक दिवसीय तो कहीं तीन और कहीं पांच दिवसीय पूजा अर्चना की जाएगी। इस दौरान आयोजकों ने गणपति बप्प मोरया के जयकारे लगाए।

सबसे बड़े पंडाल
01.अलीनगर में जिले के सबसे बड़े पंडाल में पधारे गणपति
अलीनगर के विश्व हिंदू परिषद और मां हंसवाहिनी मंडल की ओर से तीन दिवसीय गणेशोत्सव की शुरूआत बुधवार से हुई। यहां भव्य पंडाल का निर्माण किया गया। यहां मंगलवार की देर रात प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं बुधवार की शाम विघ्न विनाशक गजानन उमासूत की विधि विधान से पूजा की गई। यहां पांच फुट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। मूर्ति पीडीडीयू नगर से बनवाई गई है। यहां पिछले 15 वर्षों से पूजा हो रही है। यहां जिले में सबसे भव्य पूजा होती है।
विज्ञापन


02. सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में पांच दिवसीय गणेशोत्सव की शुरूआत
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर से सटे सिद्धार्थ पुरम कॉलोनी में नितिन गोस्वामी ने घर में डेढ़ फुट के गणपति को स्थापित किया है। यहां पांच दिवसीय गणेशोत्सव की शुरूआत हो गई है। नितिन गोस्वामी पिछले 10 वर्षों से घर में पूजा कर रहे हैं। पांच दिनों तक पूजा अर्चना की जाएगी। इन्होंने वाराणसी से मूर्ति लाई है।
विज्ञापन


03. सात दिवसीय गणेशोत्सव में होंगे अनेक कार्यक्रम

टांडाकला। स्थानीय ग्राम सभा बाज़ार में, ग्रामीण बड़ौदा बैंक के पास गणेश पूजा समिति की ओर से सात दिवसीय गणेशोत्सव की शुरूआत की गई है। यहां भी भव्य पंडाल में 5 फीट गजानंद की प्रतिमा स्थापित की गई है। पिछले 26 वर्षों से यहां पूजा की जा रही है। बुधवार की शाम मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से पूजा की गई। 29 अगस्त की रात आठ बजे से यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में वाराणसी के गायक कलाकार विक्की तिवारी का कार्यक्रम होगा। इसके मुख्य अतिथि शशिकांत पांडेय उर्फ बाबा पांडेय होंगे। यहां 3 सितंबर तक अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यहां वाराणसी से मूर्ति लाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें